सिंह लग्न के लिए लक्की स्टोन कौन से हैं
सिंह एक राजसी लग्न है। इस लग्न में जन्म लेने वाले लोग अच्छी जिन्दगी जीना पसंद करते हैं। इनके पास अधिक कुछ नहीं हो तो भी ये मन से धनी होते हैं।
सिंह लग्न के लिए सबसे शुभ रत्न दो हैं। पहला है माणिक जो लग्नेश होने से सबसे जरूरी रत्न है। लेकिन यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि यदि सूर्य कुंडली में बलवान हो तो माणिक धारण करने की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि यदि आपका सिंह लग्न है तो आप निःसंकोच माणिक धारण कर सकते हैं। इससे आपका किसी प्रकार के नुक्सान होने की आशंका नहीं है। माणिक को रविवार को प्रातः, अनामिका अंगुली में किसी क्षत्रिय के हाथों से धारण किया जाना चाहिए।
इसके अलावा सिंह लग्न के दूसरा सबसे शुभ रत्न मूंगा है। सिंह लग्न में मंगल चूंकि केन्द्र और त्रिकोण का संयुक्त स्वामी है अतः यदि मंगल की स्थिति ठीक नहीं हो तो आप 7 से 10 कैरेट का मूंगा अनामिका अंगुली में मंगलवार को प्रातः धारण करें। यदि जन्म कुंडली में मंगल शुभ स्थिति में हो तो मूंगा धारण करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन उच्चाकांक्षी लोगों को अवश्य ही मूंगा धारण करना चाहिए।
सिंह लग्न में शुक्र तृतीयेश और दशमेश होता है। इसलिए यदि शुक्र अस्तादि दोषों से पीड़ित है तो आप अपने बजट के आधार पर हीरा, पोल्की, मोजेनाइट, ओपल या फिर क्युबिक जरकनिया मध्यमा अंगुली में पहन सकते हैं।
इसके अलावा यदि आपके पास जन्म संबंधी आकड़े नहीं है और आपकी नाम राशि सिंह है तो भी आप माणिक्य धारण करके लाभ उठा सकते हैं। वैसे आप जो कोई बिजनेस करते हैं उसकी प्रकृति के आधार पर भी रत्न धारण कर सकते हैं। उससे भी लाभ उठाया जा सकता है।
- satyanarayan Jangid
- Near Vidur Ji Temple, Ratangarh Rajasthan



