धनु लग्न या राशि के लिए लकी स्टोन कौन से हैं
धनु लग्न के लोग धार्मिक विचारों के होते हैं। इसलिए इनके विचार भी सात्विक होंगे। लेकिन ये बिजनेस के मामले में परिपक्व और अपना पक्ष बहुत पहले से सोच कर रखते हैं। इनकी खरीददारी हमेशा अच्छी होगी। जीवन में किसी एक क्षेत्र में विशेष उन्नति करते देखे जाते हैं।
पुखराज है सबसे लकी स्टोन
धनु लग्न का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए इनकी बातों को सुनने में हमेशा दूसरों का फायदा होता है। जहां तक रत्न की बात है निर्विवाद रूप से पुखराज इनके लिए विशेष फलदायी रत्न कहा जायेगा। मुझे नहीं लगता की पुखराज धारण करने के लिए धनु लग्न के लोगों को कुण्डली का अवलोकन करवाना चाहिए। निश्चित तौर पर पुखराज से लाभ होता है। इसके अलावा यदि कोई रत्न धारण करना चाहें तो अवश्य ही कुण्डली को देखना लाभदायक हो सकता है।
पुखराज को तर्जनी अंगुली में गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण के हाथों से धारण करना चाहिए। धारण करने से पूर्व बृहस्पति के 11000 मंत्रों से अभिमंत्रित करें।
भाग्य वृद्धि के लिए मानिक धारण करें
सूर्य की धनु लग्न में विशेष भूमिका होती है। क्योंकि सूर्य की राशि सिंह भाग्य स्थान में जाने से सूर्य भाग्येश हो जाता है। यदि सूर्य स्थान और राशि से बहुत अच्छी स्थिति में है तो कोई बात नहीं है अन्यथा धनु लग्न के जातकों को अनामिका अंगुली में लगभग 3 कैरेट का माणिक्य अवश्य धारण करना चाहिए। इससे भाग्यवृद्धि होती है। बेहतर हो कि माणिक्य को सोने में धारण किया जाए।
मूंगा भी धारण कर सकते हैं
इसके बाद तीसरा सबसे अच्छा रत्न मूंगा है। एक तो मंगल बृहस्पति का मित्र है दूसरा वह पंचमेश होकर त्रिकोण का स्वामी बन जाने से नवीन और मांगलिक कार्यों को करवाने में सक्षम है। इसलिए कुण्डली के अवलोकन के उपरान्त मूंगा भी धारण किया जा सकता है। मूंगे के लिए कुण्डली देखनी इस लिए जरूरी है क्योंकि मंगल पंचमेश होने के साथ ही द्वादशेश भी है। इसलिए ध्यान रखना चाहिए कि मंगल खर्चों में बढ़ोत्तरी न कर दें।
क्या आप चाहते हैं कि लकी स्टोन धारण करके जीवन में विशेष उन्नति प्राप्त करें। आपको बिजनेस या सर्विस में सफलता नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए और जीवन में उन्नति करने के लिए विस्तृत कुंडली परामर्श प्राप्त करें। आज ही वेबसाइट में दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें।
-- ज्योतिर्विद सत्यनारायण जांगिड़
विदुर जी के मंदिर के पास। रतनगढ़। राजस्थान।



