लक्ष्मी को आकर्षित करते हैं गोमती चक्र
प्रकृति ने हमें बहुत सी चमत्कारी चीजें दी हैं। खास बात यह है कि ये सभी वस्तुएं सहज ही प्राप्त है। और बहुत से लोग इसका उपयोग करके लाभ भी उठाते हैं। लेकिन सस्ती और सहज-सुलभ होने के कारण कुछ लोगों का इन पर भरोसा नहीं बन पाता है। कुछ लोग सोचते हैं कि इन साधारण वस्तुओं से क्या होगा। जब कि एक सस्ती दवा भी पूरे शरीर को आराम देती है। खाद्य पदार्थों में सबसे सस्ता नमक है लेकिन इसके बिना घर में भोजन के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। इसलिए साधारण वस्तुएं भी चमत्कार कर सकती हैं। इसी क्रम में हम इस लेख में गोमती चक्र के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। गोमती चक्र साधारण वस्तु होने के बावजूद भी चमत्कारी सिद्ध होता है।
गोमती चक्र का उपयोग विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। लेकिन यह लक्ष्मी का आकर्षित करने में विशेष प्रभावी माना गया है। लक्ष्मी प्राप्ति में यह सबसे सस्ता और आसानी से प्राप्त होने के बावजूद भी यह दूसरी बहुमूल्य उपायों जितना ही प्रभावी होता है। इसलिए जिन लोगों को धन संबंधी परेशानी रहती है उन्हें इन गोमती चक्रों को 11 या 21 की शुभ संख्या में अपनी तिजोरी, गल्ला, अलमारी या पूजा स्थान पर रखना चाहिए। इन गोमती चक्रों को हमेशा लाल रंग की पोटली या कपड़े में रखना चाहिए। कुछ विद्वान पीले रंग की पोटली को भी शुभ मानते हैं क्योंकि यह बृहस्पति का रंग है, जो सुख और समृद्धि का विशेष कारक है। गोमती चक्र भगवान श्री विष्णु के चक्र की भांति ही कष्टों को नष्ट कर देता है।
किन क्षेत्रों में गोमती चक्र से लाभ होता है -
- लक्ष्मी बंधन या गरीबी को नष्ट करता है।
- बंद पड़े बिजनेस को चलाता है।
- नौकरी की प्राप्ति होती है या पदोन्नति मिलती है।
- यदि आप कोई साधना करते हैं तो यह चक्र आपकी एकाग्रता का बढ़ा देता है।
- विद्यार्थी वर्ग में विशेष प्रभावी होता है।
- ज्योतिर्विद सत्यनारायण जांगिड़
विदुरजी के मंदिर के पास। रतनगढ़। राजस्थान।
विशेष सूचना - (डिस्क्लेमर या अस्वीकरण) यहां दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं, पंचांग और दूसरे धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। उपरोक्त तथ्यों को केवल जानकारी देने के लिए लिखा गया है। वास्तविकता इससे अलग हो सकती है। गाइडगुरु.काॅम इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।