आपके हाथों की रेखाओं में छिपा है विरासत में संपत्ति मिलने का योग

Table of Contents
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं में छिपा पैतृक संपत्ति और विरासत में धन मिलने का योग
आपके हाथों की रेखाओं छिपा है विरासत में संपत्ति मिलने का योग
 आपके हाथ की रेखाएं बतायेंगी कि आपको विरासत में क्या कुछ प्राप्त होगा।
हस्तरेखाएं भविष्य देखने का बहुत ही सटीक और सुलभ माध्यम है। हालांकि मैं इसे सरल नहीं कहूंगा क्योंकि भविष्य देखने की पद्धतियों में हस्तरेखाएं सबसे कठिन है। इसके लिए वर्षों का अनुभव चाहिए होता है। लेकिन हस्तरेखाओं में सटीकता बहुत होती है। यदि आपके हाथों में अच्छे योग बन रहे हैं तो वे कभी मिथ्या नहीं होंगे। क्योंकि हस्तरेखाओं जन्म दिनांक और समय की सटीकता या सूक्ष्मता का कोई विशेष अर्थ नहीं है।
किसी भी व्यक्ति के धनी होने के दो ही कारण हो सकते हैं। पहला है विरासत में धन और संपदा की प्राप्ति और दूसरा है स्वअर्जित धन। यदि आपके पिता या दादा ने आपके लिए जमा-जमाया बिजनेस छोड़ा है या फिर पर्याप्त बैंक बैलेन्स है तो आपको अपने जीवन में विशेष कुछ करने की आवश्यकता है। क्योंकि किसी भी बिजनेस में सालाना बढ़ोत्तरी तो उसे लगातार करने से ही मिल सकती है। 
हथेली के कौन से योग आपको विरासत में धन देते हैं    
किसी भी व्यक्ति का भाग्य काफी हद तक अपने परिवार से जुड़ा हुआ रहता है। बहुत से व्यक्तियों को अपने जीवन में विरासत में इतना अधिक धन मिलता है कि उनका पूरा जीवन ही आराम से व्यतीत हो जाता हैं इसके विपरीत कुछ लोगों को विरासत में कुछ भी नहीं प्राप्त होता है। इनकी सारी उपलब्धि इनके परिश्रम पर ही निर्भर होती है। जिन लोगों की हथेली में सभी ग्रह अपनी बेहतर स्थिति में होते हैं उनको ही विरासत में अपार धन संपदा की प्राप्ति होती है। लेकिन जिन लोगों की हथेली में ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं हो वे लोग अपने जीवन में संघर्ष ही करते हैं। इन लोगों को विरासत में ज्यादा कुछ नहीं मिल पाता है। जिनकी हथेली में मध्य से गहरी हो उन्हें जीवन में बहुत अधिक धन नहीं प्राप्त होता है। प्रायः ये लोग अपना जीवन परिश्रम में ही बिता देते हैं। लेकिन देखा जाता है कि इन लोगों को एक उम्र विशेष के बाद सफलता प्राप्त होती है। और इनकी वृद्धावस्था बहुत आराम से व्यतीत हो जाती है। जिन लोगों की अंगुलियों के मूल पर्व गद्देदार हों उनको पिता से धन और वैभव मिल जाता है। हालांकि यह अलग बात है कि ये लोग उसे अपने जीवन में बढ़ा पाने में प्रायः सफल नहीं होते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में ये लोग विलासमय जीवन व्यतीत करते देखे जाते हैं। इनका पिता की तरफ से मानसिक सहयोग भी प्राप्त होता है। विवादों के मामले में पिता इनका ही पक्ष लेते हैं। 
रेखाओं बात की जाए रेखाओं का पतला, गहरा चमकदार होना खानदानी धनी होने का प्रतीक है। इसके विपरीत जिन लोगों की हथेली में मोटी रेखाएं हों, साथ ही गहरी भी कम हों, ऐसे लोगों को कभी भी भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए। इनको पिता की तरफ से ज्यादा कुछ प्राप्त नहीं होता है। इनका जीवन बहुत स्थिर रहता है ये लोग बहुत धीरे-धीरे जीवन में उन्नति को प्राप्त करते हैं।
विरासत में धन नहीं मिलने पर क्या उपाय करें
विरासत में धन नहीं मिलना बहुत से मामलों में वरदान भी हो सकता है। आपने अपने सामाजिक सर्किल में देखा होगा कि बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिनको विरासत में कुछ नहीं मिला फिर भी वे उन लोगों से ज्यादा सक्सेस हैं जिनको विरासत में काफी कुछ मिला होता है। लेकिन सभी मामलों ऐसा नहीं होता है। कुछ लोगों को ना तो विरासत में कुछ मिलता है और ना ही वे अपने जीवन में कुछ हासिल कर पाते हैं। इस स्थिति में क्या करना चाहिए। 
जब आपको विरासत में कुछ नहीं मिले तो इसका अर्थ है आपने पूर्व जन्म में कुछ इस तरह के कर्म किये जिनके फलस्वरूप आपको इस जीवन में आसानी से कुछ नहीं मिल रहा है। यदि यह स्थिति बन रही है तो आपको निम्न उपाय करने चाहिए। इन उपायों को पूरे मनोयोग से अपने जीवन उतारने से कुछ ही महीनों शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। 
- सत्य का प्रयोग करें। हमेशा झूठ बोलने से बचने का प्रयास करें। यह रामबाण उपाय है इसका परिणाम सौ टका मिलता ही मिलता है, इसमें कोई शंका नहीं है। 
- अपनी नौकरी या बिजनेस को बार-बार बदलने से बचने का प्रयास करें। 
- घर में यदि गंभीर वास्तु दोष है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। 
- बहुत ज्यादा खण्डहरनुमा या पुरानी हवेली में नहीं रहना चाहिए।
- ज्योतिर्विद् सत्यनारायण जांगिड़
विदुरजी के मंदिर के पास। रतनगढ़। राजस्थान। 
Solutions in your Hand!
Vedic birth chart surrounded by various business industries like manufacturing, retail, technology, farming, and an expert business astrologer.
Choose Business by Birth Chart
Sale priceRs. 2,100.00
 Vedic medical astrology chart with a stethoscope, ayurvedic herbs, palmistry markings, and an astrologer for health problem solutions.
Health Problem
Regular price Rs. 11,000.00 Sale priceRs. 5,100.00

Satyanarayan Jangid

Satyanarayan Jangid explains astrology, numerology, and spiritual practices in a way that’s simple, clear, and easy to relate to. He focuses on the why behind rituals instead of blind belief, helping people understand how these ideas actually fit into real life. His teaching feels calm and grounded—less about fear, more about clarity—so things don’t feel heavy or confusing, just practical and reassuring.

Related Articles