क्या है रिक्तिया भैरव मंदिर का इतिहास

Table of Contents
क्या है रिक्तिया भैरव मंदिर का इतिहास
क्या है रिक्तिया भैरव मंदिर का इतिहास

राजस्थान के चूरू जिले में बहुत से जगत प्रसिद्ध मंदिर है। जिनमें सालासार बालाजी, साण्डन माता मंदिर और मालासी का रिक्तिया भैरव मंदिर सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। इनमें श्री रिक्तिया भैरव जी को लोक देवता की संज्ञा प्राप्त है। यह मंदिर रतनगढ़ से सालासर मार्ग पर स्थित है। सालासर से उत्तर में लगभग 15 किलोमीटर और रतनगढ़ से लगभग 25 किलोमीटर दक्षिण दिशा में है। यह मंदिर मालासी नाम के एक गांव में स्थित है। इस मंदिर की मान्यता न केवल राजस्थान बल्कि गुजरात, दिल्ली और हरियाणा तक है। भक्त लोग विवाह के बाद वर-वधू के जोड़े के तौर पर यहां दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद उसके बाल उतारने की भी लोक परंपरा है। इस परंपरा को आम बोलचाल की भाषा में जडूला उतारना या मुंडन करना भी कहते हैं। यह एक ऐतिहासिक लोकदेवता मंदिर है। इसके कई नाम प्रचलित हैं जैसे कुएं वाले भैंरूजी, मालासी भैरूजी और रिक्तिया भैरू जी आदि। 

क्या है इतिहास
इसका इतिहास दो प्रमुख जातियों से जुड़ा हुआ है। लोक मान्यताओं के अनुसार राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक गांव है खिरोड़। इस गांव के रिक्ता राम नामक एक व्यक्ति का ससुराल मालासी गांव में था। एक बार रिक्ता राम अपनी ससुराल मालासी आए। कहा जाता है कि उनके साले और सालियों ने मजाक करने के उद्देश्य से उनको एक कुएं में उल्टा लटका दिया। लेकिन रस्सियों के टूटने से रिक्ता राम जी कुएं में गिर गये और उनकी मृत्यु हो गई। बाद में कुएं से आवाज आई कि वे भैरू जी हैं और उन्हें लोक देवता के रूप में पूजा जाए। बाद में इसी कुएं को मूर्ति का गर्भगृह माना गया है और वहां एक पत्थर मूर्ति के रूप में स्थापित है।   

मेला कब लगता है
आमतौर पर विक्रम संवत् के आश्विन और चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में रविवार और मंगलवार को विशेष मेलों का आयोजन होता है। श्री भैंरूजी को तेल चढ़ाया जाता है और लड्डू का भोग लगता है।

मंदिर के स्वामित्व के लिए संघर्ष
जिस कुएं पर मंदिर बना है वह राजपूत समाज का है और रिक्ता राम जी जाट समुदाय से आते हैं। इसलिए मंदिर के स्वामित्व के लिए दोनों जातियों में खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें कुछ लोगों की मृत्यु भी हो गई।   

कैसे जाएं
सड़क मार्ग के लिए सुजानगढ़, रतनगढ़ और फतेहपुर में स्टेट हाई-वे और नेशनल हाई-वे उपलब्ध हैं जो कि मालासी ग्राम से लगभग 25 से 40 किलोमीटर दूर हैं। निकटतम रेल-वे स्टेशन रतनगढ़ है। हवाई यात्रा के लिए निकटतम हवाई-अड्डा जयपुर है, जो करीब 200 किलोमीटर है। 

- ज्योतिर्विद सत्यनारायण जांगिड़
विदुरजी के मंदिर के पास। रतनगढ़। राजस्थान।
विशेष सूचना - (डिस्क्लेमर या अस्वीकरण) यहां दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं, पंचांग और दूसरे धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। उपरोक्त तथ्यों को केवल जानकारी देने के लिए लिखा गया है। वास्तविकता इससे अलग हो सकती है। गाइडगुरु.काॅम इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Solutions in your Hand!
Premium quality pure white Bhimseni Camphor tablets piled on a glossy black background for Hindu rituals Guide Guru Store
Pure Bhimseni Camphor (Kapoor) Tablets (10 gm) for Puja | Guide Guru
Regular price Rs. 299.00 Sale priceRs. 149.00
पवित्र यज्ञ कुंड के सामने श्री गजेंद्र मोक्ष अनुष्ठान करते हुए पुरोहित और आकाश में शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु की दिव्य छवि
Shri Gajendra Moksha Puja
Sale priceRs. 3,200.00
जमीन पर ईंटों की वेदी, फल, मिठाई और पूजा सामग्री के साथ शिलान्यास के लिए तैयार भूमि पूजन का दृश्य
Auspicious Timings (Muhurat)for Bhoomi Pooja Of Laying The Foundation
Sale priceRs. 5,100.00
land analysis vastu, bhumi parikshan methods, soil testing for vastu, residential land selection tips, commercial plot energy check, satyanarayan jangid vastu expert, plot defect remedies
Land Analysis
Sale priceRs. 0.00
 ज्योतिषीय चार्ट और ब्रह्मांडीय पृष्ठभूमि पर रखी एक सुनहरी कार का मॉडल, जिस पर स्वास्तिक बना है और पास में आवरग्लास (रेत घड़ी) व कंपास रखा है
Vehicle Purchase Muhurta
Sale priceRs. 3,100.00

Satyanarayan Jangid

Satyanarayan Jangid explains astrology, numerology, and spiritual practices in a way that’s simple, clear, and easy to relate to. He focuses on the why behind rituals instead of blind belief, helping people understand how these ideas actually fit into real life. His teaching feels calm and grounded—less about fear, more about clarity—so things don’t feel heavy or confusing, just practical and reassuring.

Related Articles