मिथुन लग्न और राशि वालों के लिए लकी स्टोन कौन से हैं

Table of Contents
मिथुन लग्न और राशि वालों के लिए लकी स्टोन कौन से हैं

मिथुन लग्न और राशि वालों के लिए लकी स्टोन कौन से हैं 

     मिथुन एक कॉम्प्लिकेटेड लग्न है। इस लग्न के लोगों को सबसे बड़ी समस्या स्टेबिलिटी की रहती है। आमतौर पर मिथुन लग्न के लोग स्थाई काम करने में विफल रहते हैं। ज्यादातर मामलों में मिथुन लग्न वाले अपने जीवन में एक से अधिक काम करते हैं। यह इनका सबसे अधिक माइनस पॉइंट है। इसके उपाय के लिए मिथुन लग्न वालों को हमेशा मौसम पर आधारित काम करना चाहिए और यदि ऑफिस वर्क करते हैं तो अपनी कुर्सी या रूम को चेंज करते रहना चाहिए। इससे कुछ हद तक मिथुन लग्न के परिवर्तनशील दोष से छुटकारा मिलता है।

कौन से स्टोन पहने
        मिथुन लग्न के जातकों के जहां तक रत्न धारण करने की बात है, इनके लिए बुध का रत्न पन्ना सबसे अच्छा है। आप पन्ना धारण कर सकते हैं, या उसका उपरत्न ओनेक्स धारण कर सकते हैं। 
        पन्ने को सबसे छोटी उंगली कनिष्ठिका में धारण किया जाता है। इसे आप चांदी, कांस्य या सोने में धारण कर सकते हैं।
      पन्ना की रिंग को धारण करने से पूर्व बुध के बीज मंत्रों के 11000 जाप से अभिमंत्रित करवाना चाहिए। पन्ना की रिंग को किसी सफल युवा बिजनेसमैन के हाथों से धारण करनी चाहिए या आप किसी किन्नर के हाथ से भी यह रिंग धारण कर सकते हैं।

       इसके अलावा हीरा मिथुन लग्न के लिए पन्ना से भी ज्यादा प्रभावी होता है। क्योंकि शुक्र को द्वादशेश होने का दोष नहीं लगता है। इसलिए शुक्र पंचमेश होकर मिथुन लग्न में सबसे ज्यादा कारक ग्रह हो जाता है। इसलिए मिथुन लग्न लोगों को हीरा धारण करना चाहिए। जो लोग संपन्न नहीं है, उन्हें हीरे के वैकल्पिक रत्न धारण करने चाहिए। निश्चित रूप से यह रत्न जीवन में तरक्की देगा।

हीरे के वैकल्पिक रत्न कौन से हैं 
       हीरा चूंकि महंगा रत्न है इसलिए आप चाहे तो उसके उपरत्नों को भी धारण करके लाभ उठा सकते हैं। हीरे के वैकल्पिक या उपरत्न ऑस्ट्रेलियाई फायर ओपल, मोजीनाइट, पोल्की, क्यूबिक जरकनिया, साधारण ओपल और सफेद रंग की हकीक है।

-- सत्यनारायण जांगिड़।
14 पुस्तकों के लेखक। वास्तुविद्। जन्म कुंडली विशेषज्ञ।
विदुर जी के मंदिर के पास।  रतनगढ़। राजस्थान।

Solutions in your Hand!
Emerald gemstone held between fingers on a neutral background
Emerald 4.22 Carat
Regular price Rs. 18,699.00 Sale priceRs. 12,899.00
Certified natural Onex stone 5.85 carat (9.83 Ratti) Certified natural Onex stone 5.85 carat (9.83 Ratti)
Certified natural Onex stone 5.85 carat (9.83 Ratti)
Regular price Rs. 4,000.00 Sale priceRs. 3,334.00
Certified Natural Dark Green Onyx 5.65 carat Certified Natural Dark Green Onyx 5.65 carat
Certified Natural Dark Green Onyx 5.65 carat
Regular price Rs. 4,030.00 Sale priceRs. 3,360.00

Satyanarayan Jangid

Satyanarayan Jangid explains astrology, numerology, and spiritual practices in a way that’s simple, clear, and easy to relate to. He focuses on the why behind rituals instead of blind belief, helping people understand how these ideas actually fit into real life. His teaching feels calm and grounded—less about fear, more about clarity—so things don’t feel heavy or confusing, just practical and reassuring.