क्या आपका मूलांक 2 है
कैसा होता है मूलांक 2 वालों का जीवन
अंक ज्योतिष में नंबर 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा माना जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। चूंकि इस अंक पर चंद्रमा का प्रभाव होता है इसलिए अंक 2 के जातक स्वभाव से बेहद कोमल, भावुक और कल्पनाशील होते हैं।
अंक 2 वालों का स्वभाव और व्यक्तित्व
भावुक और संवेदनशीलर ये लोग दिल के बहुत साफ और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं।
विवादों से दूर रहना और शांतिपूर्ण माहौल में रहना इन्हें पसंद होता है।
इनमें कला, संगीत और लेखन जैसी रचनात्मक क्षमताओं की भरमार होती है।
अंक 2 के लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और एक अच्छे टीम प्लेयर साबित होते हैं।
❌ कमजोरियां
अक्सर इनमें आत्मविश्वास थोड़ा कम होता है, जिससे ये बड़े फैसले लेने में हिचकिचाते हैं।
चंद्रमा की कलाओं की तरह इनका मन भी विचलित रहता है और इनके मूड में जल्दी-जल्दी बदलाव आते हैं।
किसी भी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचना इनकी एक मुख्य कमजोरी है।
बिजनेस, करियर और आर्थिक स्थिति
अंक 2 से प्रभावित लोग शिक्षा, कला, लेखन, चिकित्सा, परामर्श और डेयरी या तरल पदार्थों से जुड़े व्यवसायों में अधिक सफल होते हैं।
बिजनेस की तुलना में इनके लिए नौकरी करना अधिक स्थिर और फायदेमंद रहता है क्योंकि ये दूसरों की योजनाओं को बखूबी लागू कर सकते हैं।
मूलांक 2 वालों के लिए शुभ अंक, रंग और दिन
शुभ दिन - सोमवार।
शुभ रंग - सफेद, क्रीम और हल्का हरा।
मित्र अंक - 1, 3, और 5
शत्रु अंक - 4, 8, और 9
शुभ रत्न - मोती।
शुभ रूद्राक्ष - 2 मुखी।
खास बातें -
मूलांक 2 वालों को चाहिए कि वे अपनी भावनाओं और आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की उपासना करें। निर्णय लेते समय दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी अंतरात्मा की आवाज के आधार पर कोई निर्णय लें।
क्या आपका भी मूलांक 2 है और आप अपने जीवन में किसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो बेहतर समाधान और मार्गदर्शन के लिए भारत प्रसिद्ध ज्योतिर्विद सत्यनारायण जांगिड़ से जरूर परामर्श करें। इसके लिए वेबसाइट में व्हाट्सएप नंबर दिए गए हैं



