प्लास्टिक फर्नीचर के नुकसान और वास्तु शास्त्र रहस्य | ज्योतिर्विद सत्यनारायण जांगिड़

Table of Contents
घर के वास्तु शास्त्र में प्लास्टिक फर्नीचर के नकारात्मक प्रभाव और लकड़ी के उपाय

यदि आपके घर में प्लास्टिक का फर्नीचर है तो आपको यह रहस्य जान लेना चाहिए 

      वास्तु शास्त्र खासतौर पर वैदिक वास्तु शास्त्र करीब 5000 वर्षों से अधिक प्राचीन है। भारत के वैदिक ग्रंथों और धर्म ग्रंथो में वास्तु शास्त्र के छोटे-छोटे दृष्टांत हमें मिलते हैं, जो इस बात के प्रतीक है कि वास्तु हजारों पीढ़ियों से हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहा है।
       वास्तु हमें जीवन के सभी पक्षों में सकारात्मक जीवन जीने के सूत्र बताता है। और उन चीजों के बारे में गंभीरता से बताता है जो कि घर या बिजनेस प्लेस में नेगेटिव एनर्जी बढ़ाते हैं। क्योंकि घर में या बिजनेस प्लेस में नेगेटिव एनर्जी होगी तो पांच तत्त्वों का परस्पर समन्वय नहीं हो पाएगा जिसके कारण दोष उत्पन्न होंगे।

प्लास्टिक का फर्नीचर है तो सावधान हो जाए 
      प्लास्टिक राहु का प्रतीक होता है। इसलिए यदि आपके घर में अधिकतम फर्नीचर प्लास्टिक का है तो वह आपके जीवन में अचानक कोई नुकसान करवा सकता है। प्लास्टिक की कुर्सियां आपको नेगेटिव रूप से चार्ज करती है जिससे शरीर की एनर्जी डिस्टर्ब हो सकती है। 
कुछ लोग इंटीरियर प्लास्टिक का करवाते हैं जो शुभ नहीं है। इंटीरियर हमेशा POP या वुड का ही होना चाहिए। जब प्लास्टिक इंटीरियर के साथ प्लास्टिक का फर्नीचर हो तो वह अधिकतम नेगेटिव एनर्जी उत्सर्जित करता है। 

क्या उपाय करें ?
       कोशिश करें कि जितना फर्नीचर प्लास्टिक का है उसकी तुलना में वुडन का फर्नीचर भी होना चाहिए। जैसे यदि डाइनिंग चेयर प्लास्टिक की है तो डाइनिंग टेबल को वुडन का होना चाहिए। इससे कुछ हद तक राहत मिलती है।
      इंटीरियर में प्लास्टिक का उपयोग किसी भी स्थिति में नहीं करना चाहिए। यदि किसी बिजनेस प्लेस में प्लास्टिक का इंटीरियर है तो समस्या हो सकती है। 
     जहां तक संभव हो प्लास्टिक के फर्नीचर को कम करते हुए वुडन के फर्नीचर को बढ़ाएं।

    यदि आपको भी वास्तु संबंधी परामर्श चाहिए तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
    -- सत्यनारायण जांगिड़ 
विदुर जी के मंदिर के पास।
रतनगढ़। राजस्थान।



Solutions in your Hand!
पवित्र अग्नि के सामने अर्क (मदार) के पौधे के साथ विवाह की धार्मिक रस्म निभाते हुए पुरोहित और वर
Arka Vivah
Sale priceRs. 3,200.00
उद्घाटन के लिए तैयार नारियल और अक्षत के साथ लाल कपड़े पर लिखा हुआ व्यापार शुभारंभ मुहूर्त
Auspicious Timings (Muhurat) For Home, Shops, Factories Or Offices
Sale priceRs. 5,100.00
जमीन पर ईंटों की वेदी, फल, मिठाई और पूजा सामग्री के साथ शिलान्यास के लिए तैयार भूमि पूजन का दृश्य
Auspicious Timings (Muhurat)for Bhoomi Pooja Of Laying The Foundation
Sale priceRs. 5,100.00

Satyanarayan Jangid

Satyanarayan Jangid explains astrology, numerology, and spiritual practices in a way that’s simple, clear, and easy to relate to. He focuses on the why behind rituals instead of blind belief, helping people understand how these ideas actually fit into real life. His teaching feels calm and grounded—less about fear, more about clarity—so things don’t feel heavy or confusing, just practical and reassuring.

Related Articles