क्या आप शनि से परेशान ह जाने शनि का 100% कारगर उपाय

Table of Contents
Shani Dev ke upay banner showing effective remedies for Shani Dosh

क्या आप शनि से परेशान है⁉️
जाने शनि का 100% कारगर उपाय

         शनि के नाम का हौवा या डर जनमानस में व्याप्त है। ज्यादा डर गोचर के शनि का होता है। क्योंकि गोचर के शनि से ही साढ़ेसाती को देखा जाता है। साढ़ेसाती के अलावा शनि का ढ़ैय्या भी काफी बदनाम है। शनि की साढ़ेसाती तब होती है जब कि आपकी जन्म या नाम राशि से शनि पहला दूसरा या बारहवें घर में हो। और ढ़ैय्या उसे कहते हैं जब कि शनि चौथे घर में या फिर आठवें घर में हो। इसके अलावा दक्षिण भारत में पांचवें घर का शनि खराब माना जाता है। खराब भी इतना की दक्षिण भारत के ज्योतिषियों की मान्यता है कि पांचवां शनि मिट्टी के कटोरे में भोजन करने के लिए व्यक्ति को विवश कर देता है।

          इस प्रकार से देखा जाए तो व्यक्ति के आधे जीवन में शनि की ढैया या साढ़े साती का प्रभाव रहता ही है। लेकिन अनुभव में आता है कि जब जन्म कुंडली में शनि की महादशा या अन्तरदशा हो तो ही शनि से ज्यादा पीड़ा होती है। हालाँकि ज्योतिष में हार्ड एण्ड फास्ट कुछ भी नहीं है, लेकिन ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि शनि की महादशा में पद और मान की हानि होती है। इसमें भी यह शर्त है जन्म कुंडली में शनि पीड़ित हो। यदि शनि शुभ स्थिति में है या वह बृहस्पति से प्रभावित है तो उसकी अन्तरदशा या महादशा अशुभ नहीं होगी। और ऐसे लोगों को स्थायी संपत्ति की प्राप्ति होती है।

क्या उपाय करें
      ⁉️  अब प्रश्न उठता है कि यदि शनि जनित पीड़ा हो तो उपाय क्या करना चाहिए। आमतौर पर शनि दर्शन, तेल और काली वस्तुओं का दान और श्रीहनुमान जी की उपासना जैसे उपायों को करने की सलाह दी जाती है। यह निश्चित है कि शनि के दान से शनि की शान्ति होती है। लेकिन इन उपायों से शनि कभी प्रसन्न नहीं होगा। इसके अलावा जिन सज्जनों के जन्मांग में शनि कारक है लेकिन अच्छे परिणाम नहीं दे रहा है, उन्हें दान का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

       क्या श्री हनुमान जी की उपासना से लाभ होता है ??
         दूसरी बात यह है कि यदि आप श्रीहनुमानजी की उपासना शनि की शान्ति के लिए कर रहे हैं तो यह आपकी बहुत बड़ी भूल है। क्योंकि श्रीहनुमानजी ने शनि महाराज को परास्त किया था, इसलिए श्रीहनुमानजी का नाम मात्र लेने से ही शनि को मानसिक तनाव होता है। इसलिए इस उपाय का कोई औचित्य नहीं है। इससे तो शनि महाराज और ज्यादा चिड़ जायेंगे। तो फिर क्या किया जाए ⁉️

🕉️  भगवान श्री कृष्ण की उपासना ज्यादा लाभ देती है
         मैंने जो अनुभव किया उसके आधार पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से शनि जनित सब तरह के दोषों से मुक्ति मिल सकती है। इसका कोई विशेष विधान नहीं है केवल शनिवार को माह में एक बार सन्ध्या के समय भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। अलग से कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है आपने वहां हाजरी लगा दी है जहाँ शनि महाराज खुद हाजरी लगाते हैं। बाकी आप समझदार हैं।
   यदि आपको भी शनि की साढेसाती है या शनि की महादशा या अंतर्दशा है और कोई परेशानी है तो वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें।

 - सत्यनारायण जांगिड़
विदुर के जी के मंदिर के पास। रतनगढ़। राजस्थान।

Solutions in your Hand!
Shani Shanti (For relief from Sadesati and Mahadasha troubles)
Shani Shanti (For relief from Sadesati and Mahadasha troubles)
Sale priceRs. 0.00

Satyanarayan Jangid

Satyanarayan Jangid explains astrology, numerology, and spiritual practices in a way that’s simple, clear, and easy to relate to. He focuses on the why behind rituals instead of blind belief, helping people understand how these ideas actually fit into real life. His teaching feels calm and grounded—less about fear, more about clarity—so things don’t feel heavy or confusing, just practical and reassuring.