शनि नक्षत्र गोचर 2026: इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, क्या आपकी राशि है शामिल?

Table of Contents
shani-nakshatra-parivartan
किन राशि वालों को मालामाल करेगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन
कब बदलेंगे शनि अपना नक्षत्र?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार आगामी 9 अक्टूबर 2026 को सायंकाल 7 बजकर 27 मिनट पर शनि महाराज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आगामी 8 फरवरी 2027 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में ही गोचर करेंगे। उत्तराभाद्रपद शनि देव का स्वयं का नक्षत्र है। स्वयं के नक्षत्र का होने से शनि देव की पाप दृष्टि में कुछ कमी का अनुभव होता है। इसलिए जो लोग शनि देव के ढैये और साढ़ेसाती से पीड़ित हैं उन्हें कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना बन सकती है। यदि फिर भी संकटों से छुटकारा नहीं मिल रहा हो तो शनि के उपाय करने चाहिए।  

क्या उपाय करें
शनि महाराज बहुत कम प्रयासों से ही प्रसन्न होकर शुभ फल देना आरम्भ कर देते हैं। इसलिए जो लोग शनि की वक्र दृष्टि से पीड़ित हैं उन्हें चाहिए कि वे शनि के तांत्रिक मंत्रों का जाप करें या फिर शनि से संबंधित दान करें। लेबर और समाज के निचले वर्ग के प्रति सहानुभूति रखे। शनि मंदिर में तेल और लोहे की वस्तुओं का दान करें। 

बारह राशियों पर प्रभाव
मेष राशि - आपके लिए यह गोचर बहुत अच्छा नहीं है। जीवन में सहजता और सरलता रखें। लोगों से व्यवहार खराब करने से बचने की कोशिश करें। 

वृषभ राशि - इस गोचर में आपको बिजनेस या सर्विस में नये अवसर मिलने की संभावना बन सकती है। इसलिए अपने अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। 

मिथुन राशि - आपके लिए चिंता की कोई बात नहीं है। जितनी मेहनत करेंगे उसकी तुलना में आपको फल की प्राप्ति होती रहेगी। 

कर्क राशि - अच्छा समय है। भाग्यवृद्धि की संभावना बन सकती है। अच्छे समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। कोई डूबा हुआ धन आने की संभावना बनेगी।   

सिंह राशि - बिजनेस या सर्विस की दृष्टि से समय आपके लिए अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य के मामले में समय आपके पक्ष का नहीं है। इसलिए पर्याप्त सावधानी रखें। 

कन्या राशि - जो लोग लेबर की ठेकेदारी जैसे पेशों या मशीनरी आदि से जुड़े हुऐ हैं उनके लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन नई सौगाते ला सकता है। 

तुला राशि - इस समय अवधि में आपको नये अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए समय ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है। 

वृश्चिक राशि - आपके लिए किसी नये काम का आगाज हो सकता है। लोगों की धारणाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। मित्रों और परिचितों से सहयोग प्राप्त हो सकेगा। 

धनु राशि - स्वास्थ्य के बारे में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही से समस्या के बढ़ने की आशंका रहेगी। बिजनेस और नौकरी के संदर्भ में शनि का यह गोचर अच्छा कहा जायेगा। 

मकर राशि - शनि आपका राशि पति है। इसलिए स्वयं के नक्षत्र में होने से आपको पिछले समय से चली आ रही समस्याओं से कुछ हद तक मुक्ति प्राप्त होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि - सचेत रह कर अपने नित्य कार्य करते रहें। हालांकि दिपावली के आसपास स्थिति बेहतर होने की उम्मीद रख सकते हैं। धन की स्थिति मजबूत होनी चाहिए। 

मीन राशि - धर्म और दान की रुचि बनाए रखें। शनि महाराज आपके लिए किसी नये कार्य की शुभारम्भ करवा सकते हैं। नया घर या किसी संपत्ति के खरीदने का योग भी बनता है।    

- ज्योतिर्विद सत्यनारायण जांगिड़
विदुरजी के मंदिर के पास। रतनगढ़। राजस्थान।
 
विशेष सूचना - (डिस्क्लेमर या अस्वीकरण) यहां दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं, पंचांग और दूसरे धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। उपरोक्त तथ्यों को केवल जानकारी देने के लिए लिखा गया है। वास्तविकता इससे अलग हो सकती है।Guideguru.com इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। 
Solutions in your Hand!
धार्मिक मंदिर परिसर के भीतर स्थित शनि देव की पवित्र शिला मूर्ति जिसके सामने शनि पीड़ा शांति पूजा और दीप दान की रस्म की जा रही है
Shani Shanti (For relief from Sadesati and Mahadasha troubles)
Sale priceRs. 0.00

Satyanarayan Jangid

Satyanarayan Jangid explains astrology, numerology, and spiritual practices in a way that’s simple, clear, and easy to relate to. He focuses on the why behind rituals instead of blind belief, helping people understand how these ideas actually fit into real life. His teaching feels calm and grounded—less about fear, more about clarity—so things don’t feel heavy or confusing, just practical and reassuring.

Related Articles